Home उत्तर प्रदेश सुयश पांडेय ने 98% अंकों के साथ जिले में लहराया परचम

सुयश पांडेय ने 98% अंकों के साथ जिले में लहराया परचम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर के 25 छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाकर रचा इतिहास
LAKHIMPUR KHERI NEWS: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। बालक वर्ग में भैया सुयश पांडेय ने 98% अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बनने के साथ ही जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में मना जश्न, हुआ भव्य सम्मान विद्यालय में मना जश्न, हुआ भव्य सम्मान
छात्रों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री विमल अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया। विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
टॉप-5 मेधावियों पर हुई पुरस्कारों की बौछार
प्रबंधक श विमल अग्रवाल ने छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए ‘टॉप-5’ मेधावियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की:
स्थान छात्र का नाम प्राप्तांक पुरस्कार राशि
प्रथम सुयश पांडेय 98% ₹21,000
द्वितीय शौर्य चक्रवर्ती 97.4% ₹11,000
तृतीय काव्या वर्मा 96% ₹5,100
चतुर्थ कुशाग्र सक्सेना 95% ₹5,100
पंचम अथर्व मिश्रा 94.2% ₹5,100
25 छात्रों ने 90% का आंकड़ा पार कर रचा कीर्तिमान
विद्यालय के कुल 25 छात्रों ने 90% से 100% के बीच अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। इनमें सुयश पांडेय 98%, शौर्य चक्रवर्ती 97.4%, काव्या वर्मा 96%, कुशाग्र सक्सेना 95%, अथर्व मिश्रा 94.2%, विशाल पांडेय 94%, अखिल वर्मा 94%, आर्यन वर्मा 93.4%, आयुष्मान सिंह राठौर 93.4%, समीक्षा शाक्य 93%, लकी वर्मा 92.8%, सक्षम मिश्रा 92.8%, आदर्श चौरेसिया 92.4%, अथर्व वर्मा 92.4%, श्लोक गुप्ता 91.8%, आर्यन त्रिवेदी 91.8%, अभिषेक वर्मा 91.4%, दिव्यांश सिंह 91.4%, हिमांशु वर्मा 91.2%, अथर्व कुमार मिश्रा 90.6%, आयुष्मान वर्धन सिंह 90.6%, जय गुप्ता 90.4%, शशि शेखर गुप्ता 90.4%, राज वर्मा 90% और ओजस अवस्थी 90% शामिल हैं।
परिश्रम, मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है यह सफलता
प्रबंधक श्री विमल अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता छात्रों के कड़े परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को निरंतर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पित है, और यह परिणाम हमारी उसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।