Home उत्तर प्रदेश सिर पर झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत

सिर पर झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत

बांस बल्ली के सहारे लटक रहें तार बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारियों से रही पल्ला झाड़
LAKHIMPUR KHERI NEWS: महेवागंज चौकी के पीछे हाजीपुरवा गांव भर में जगह-जगह झूलते बिजली के तार ग्राम वासियों के लिए आफत बने हुए हैं।कम ऊंचाई पर लटकने के कारण इस तारों से हर समय हादसे का डर लगा रहता है।बिजली विभाग अभी तक इन तारों को बदलने के साथ इनकी व्यवस्था ठीक से नहीं कर सका है।गांव के मुख्य मार्गों तथा भीतरी भागों में झूलते बिजली तार आमजन के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।इन तारों की ऊंचाई सडक़ मार्ग से कम होने के कारण आमजन को हर समय हादसे का भय सताता जा रहा है।वहीं झूलते बिजली के तार हल्की हवा के कारण आपस में टकरा जाते हैं जिसके कारण आए दिन बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है।बताते चलें द्वितीय (मितौली)कालाआम के अंतर्गत
बनवारीपुर पावर हाउस के क्षेत्र  ग्राम पंचायत ओदरहना के गांव हाजीपुरवा मार्ग पर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आएगी जहां ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन के ऊपर और नीचे 440 वोल्ट की लाइन की आपसी दूरी नाम मात्र है जिसको देखकर दिल डर जाता है इस इंटरलॉकिंग मार्ग पर 200 मीटर से ज्यादा दूरी के तार सिर्फ लकड़ी व बास बल्ली व घर के छज्जे के सहारे लटक रहे जबकि बिजली विभाग के मानकों की बात की जाए तो 40 मीटर के ऊपर तार जाने पर आप कनेक्शन नहीं ले सकते तो फिर यह तारों का जाल और यह तारों का झुंड कहा से आया आखिर किसके इशारे पर कनेक्शन दिए गए क्या स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया बास की बल्ली के सहारे इतने दूर तक तार लटक रहे हैं मजे की बात यह है कि उन तारों में बीच-बीच में ज्वाइंट भी है अगर कोई वाहन या वाहन पर बैठा व्यक्ति निकलता है तो उसके सर पर करंट दस्तक दे सकता है।तारों की इतनी भयावह स्थिति देखकर आदमी खुद ही अंदाजा लगा सकता है की किस तरह से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है गांव वासी उक्त तारों को लेकर काफी दुखी दिखाई दिए उन्होंने कहा की कार्रवाई क्या करने से फायदा किससे कहे जाकर कहीं कोई सुनवाई नहीं होती शिकायती पत्र दो तो रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा इसलिए जैसा हो रहा है झेल रहे हैं गांव वासियों की बेबसी से यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली विभाग किस तरह से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है इसका नजारा देखना हो तो दुबग्गा रोड पर ओदरहना की हाजीपुरवा रोड पर देख सकते आए दिन इस तारों के झूड पर स्पार्किंग की समस्या उत्पन्न रहती है छोटे छोटे बच्चे खेल रहे होते हैं।जानवर बंधे होते हैं छुट्टा जानवर घूम रहे होते हैं कोई भी घटना घटित हो सकती है और घटनाएं घटित भी होती है लेकिन इसका बिजली विभाग पर कोई असर नहीं दिखाई देता लोगों की जान जाए तो जाए बिजली विभाग का इससे कोई भी लेना-देना नहीं होता यह है की करंट से कोई हादसा हो जाए तो विभागीय अधिकारी जांच बिठाल देते हैं,और वह जांच सदैव बैठी रहती है,कभी खड़ी नहीं होती इसलिए अंधेर नगरी चौपट राजा वाला मामला चल रहा है चलता रहेगा बिजली विभाग का।