PRAYAGRAJ NEWS: सफाई कर्मचारी आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की सदस्य और इस्पात मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक श्रीमती मंजू चन्द्रा ने आज भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अशोक नगर स्थित आवास पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की ही देन है कि आज सामाजिक समानता है। समाज के जो पिछडे और आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर थे, उनको सामाजिक और संवैधानिक अधिकार प्रदान किया। सफाई कर्मचारी आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू चन्द्रा ने कहा कि आज समाज में सभी लोग बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उनके द्वारा किए गये सामाजिक कार्यो के लिए याद करते है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक जागरूकता के प्रेरणास्रोत थे। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किया। बाबा साहेब को पूर्व अपर आयुक्त कृष्ण चन्द्रा,प्रतीक चन्द्रा, राहुल कृष्ण चन्द्रा, सलीम अंसारी, राकेश यादव, आशीष यादव, बबलू केसरवानी, सुरेन्द्र कुमार, राज यादव, घनश्याम, अनिल पाल, अनुज पाण्डेय, रामकैलाश, अंकित सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन
अर्पित किया।







