KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर पतौना गांव के पास नहर किनारे समरसेबल बंद करने जा रहे अधेड को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया हादसे में घायल बाइक सवार का इलाज मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर पतौना गांव निवासी सुमन देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति सुभाष चंद्र मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे उदीहीन नहर के पास खेत में पानी लगाए थे जिसके बाद वह समरसेबल बंद करने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया हादसे में सुभाष चंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल से मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







