Home उत्तर प्रदेश सपा मनायेगी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की...

सपा मनायेगी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूर्वाह्न 10 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर मनाई जायेगी। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी जी करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ने जनपद के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, पूर्व नपा व नपं0 अध्यक्ष प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सभासद तथा समाजवादी पार्टी व प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि जयंती कार्यक्रम में समय से भाग लेने की कृपा करें।