महिला सभा ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
भाजपा सरकार में महिलाओं का अपमान बढ़ा:कमला यादव PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुपुत्री अदिति यादव पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज़ सपा नेत्री एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी श्रीमती कमला यादव के नेतृत्व में सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने महामहिम राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें दोषियों की जाँच कर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। सपा नेत्री कमला यादव ने इस मौके पर भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सपा प्रमुख की सुपुत्री अदिति यादव पर की गई टिप्पणी को घिनौनी करतूत बताते हुए सरकार से मांग की है कि इस तरह की पोस्ट को तत्काल हटाया जाये और जाँच करके दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये।यह भी कहा कि ऐसी पोस्टो में व्यक्तिगत रूप से जो आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे एक महिला की गरिमा, सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्रभावित होने की सम्भावना है। अदिति यादव के परिजनों सहित पार्टी के लोंगो को ठेसपहुंची है। सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव जिलाध्यक्ष गंगापार प्रतिमा रावत ने कहा कि यदि तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा जनआंदोलन शुरू होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से कमला यादव, पं सुमन शर्मा, मंजू यादव, डॉ पूजा मिश्रा, प्रतिमा रावत, सावित्री सिंह, पद्मा यादव, दीप माला पटेल, उर्मिला यादव, अर्पणा यादव, राजकुमारी, रीता मौर्या, माधुरी गौतम, आदि मौजूद रहीं।







