भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने किया सपा के हमीरपुर सांसद के द्वारा पीएम पद अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
BHADOHI NEWS: भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने सपा के हमीरपुर सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सपा सांसद तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस दौरान प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। जो अपने हाथों में भाजपा का झंडा, बैनर और तख्तियां लिए हुए थीं। उन तख्तियों पर ष्प्रधानमंत्री का अपमान-नही सहेगा हिन्दुस्तानश्, ष्सपा सांसद माफी मांगोष् व ष्अखिलेश यादव शर्म करोष् नारे लिखे हुए थे। भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं द्वारा गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान भदोही की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूनम मौर्या ने कहा कि सपा के हमीरपुर सांसद ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर 140 करोड़ भारतवासियों का अपमान किया है। इसके लिए सपा सांसद को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर स्नेहलता श्रीवास्तव, रीना बरनवाल, प्रमिला चैहान, नीलम गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, स्वरूप बिंद, खुशबू उमर वैश्य, मनीषा अम्बष्ट, पूनम गुप्ता, सुषमा मालवीय, रीता सिंह, अरुणा सिंह, लक्ष्मी देवी संजू सरोज सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।







