Home आस्था सनातन धर्म के नाम पर परोसा जा रहा है अधर्मःशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

सनातन धर्म के नाम पर परोसा जा रहा है अधर्मःशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

चैरी क्षेत्र के भकोडा में पधारे शंकराचार्य ने गौ रक्षा को लेकर सरकारों पर बोला तीखा हमला

BHADOHI NEWS: चैरी क्षेत्र के भकोडा फाटक स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव दुबे के निवास स्थान पर गुरुवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पधारे। उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शंकराचार्य का भक्तों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण को लेकर सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जो श्हिंदू-हिंदूश् कहकर सत्ता में आए, वही वोट लेकर उनकी मां (गाय) को काट रहे हैं। उन्होंने गो हत्या को लेकर गहरा दुख जताया और कहा कि श्सनातन धर्मश् के नाम पर अधर्म परोसा जा रहा है। उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग जारी रखी है। कहा कि गौ माता की रक्षा केवल भाषणों व कागजो से नहीं होगी, इसके लिए राजनीतिक प्रभाव बनाना होगा। उन्होंने जनता से ऐसे प्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया जो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए संघर्ष करें। शंकराचार्य ने कहा कि देश में आज भी अंग्रेजियत की मानसिकता कायम है। उत्तर प्रदेश को पहले यूनाइटेड प्रोविंस कहे जाने और मंगल पांडे के स्वराज के लिए संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। शंकराचार्य ने मंदिरों में कॉरिडोर व्यवस्था के नाम पर धर्म का स्वरूप बदलने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि मंदिरों को कॉरिडोर और कार्यालयों को तीर्थ बनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सनातन परंपरा प्रभावित हो रही है। शंकराचार्य ने कहा कि आज भोग और पाखंड ने धर्म का स्थान ले लिया है और केवल तिलक लगाने से धर्म की रक्षा नहीं होती, बल्कि आचरण भी शुद्ध होना चाहिए। इस मौके पर संजीव दुबे, मुलायम सिंह यादव, उत्तम दुबे, रिंकू तिवारी, सुनील सिंह, भुड़कु सिंह, टिंकू पांडेय, विश्व दीपेश दुबे, मोतीलाल मिश्र, मनीष दुबे मायाशंकर उपाध्याय, नीरज तिवारी, पवन दुबे, लक्ष्मण मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, आलोक दुबे, सौरव दुबे, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रशांत दुबे, कोलई दुबे, हर्ष दुबे, प्रियांशु दुबे, पंकज सिंह, चंद्रेश तिवारी, राजू तिवारी डॉन आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अवधेश शुक्ला ने किया।