Home उत्तर प्रदेश संपूर्ण समाधान दिवस कोरांव में आई 292 शिकायतों में 12 का हुआ...

संपूर्ण समाधान दिवस कोरांव में आई 292 शिकायतों में 12 का हुआ निस्तारण

एसडीम संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम जमीनी विवाद से जुड़े रहे सर्वाधिक मामले
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 292 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 119 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा, पुलिस विभाग की 35, विकास विभाग की 24, शिक्षा विभाग की 2, समाज कल्याण विभाग की 8 और अन्य विभागों की 104 शिकायतें दर्ज की गईं। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी के साथ नायब तहसीलदार राममूरत और थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, सिंचाई, बिजली सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित या असंतोषजनक निस्तारण वाले विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।