Home आस्था संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का बहुआ मंडल में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का बहुआ मंडल में हुआ भव्य स्वागत

FATEHPUR NEWS: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ मंडल में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, कलश पूजन और वंदन कर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज को नमन किया। समरसता संकल्प यात्रा के तहत बहुआ मंडल के शाह, खटौली, सिधाव, मुत्तौर, दतौली सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए संत रविदास महाराज के सामाजिक समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समरसता, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जिला सह संयोजक प्रसून तिवारी ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। यह यात्रा समाज में सद्भाव, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम बन रही है। कार्यक्रम में बहुआ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, अखिलेश, प्रशांत सिंह, सुशील सिंह चंदेल, अखिलेश तिवारी, सुमित तिवारी, मनोज निषाद, गोरे लाल प्रजापति, राजा सिंह, चिदानंद, राजेश, विमल, विवेक तिवारी, राकेश सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।