MIRZAPUR NEWS: रविवार को संघ शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत विंध्याचल बस्ती के मंदिर शाखा व बंधवा शाखा में संपर्क करते हुए, हर घर संपर्क में लोगो को संघ साहित्य और संघ पत्रक देकर संघ ने सौ वर्षों में क्या क्या किया है लोगों को बताया गया और भारत माता का चित्र भी देकर गृह संपर्क अभियान कार्यक्रम को सफल किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला सेवा प्रमुख कबी, बस्ती प्रमुख कृष्ण कुमार, विभाग संपर्क प्रमुख केशव, संस्कार भारती से शिवराम, राम धनी, शिवबली, भावेश, विनोद, सोमेश्वर, महेंद्र, मंगल, शुभम, राकेश, सह नगर कार्यवाह शैलेश, उतर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन लाल माली, सोनू, दीपक आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।







