Home उत्तर प्रदेश संग्रामगढ़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लूट से संबंधित 3 अभियुक्त...

संग्रामगढ़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लूट से संबंधित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 1 अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 02 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किये गये

PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी इसी क्रम में गुरुवार को रात्रि को ASP(W) संजय राय व CO लालगंज आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी संग्रामगढ़ श्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया मय टीम द्वारा थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नेवादा नहर के पास के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 शातिर अभियुक्त नीरज पासी उर्फ कुलदीप भारतीय पुत्र संतोष भारतीय निवासी मातादीन का पुरवा थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज के बाएं पैर में लगी गोली व अन्य 2 अभियुक्तों, 01. संजीव कुमार उर्फ तूफानी पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया निवासी गौहरी थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज, 02. अभिषेक सोनी उर्फ छोटे पुत्र अनिल सोनी निवासी फाफामऊ  साइजिंग गली थाना फाफामऊ प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की सफेद धातु-पीली धातु के आभूषण व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 अदद तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर,01 मोटर साइकिल, 01 स्कूटी बरामद की गई। दिनांक 28.07.2025 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अवसानगंज में वादी से हुई ज्वेलरी लूट की घटना के संबंध में थाना संग्रामगढ़ पर मु0अ0सं0 137/25, धारा 309(4), 311, 115(2), 351(3) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया थे। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में टीमें गठित की गई थीं। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य संकलन व निरंतर की जा रही तलाश/घेराबंदी के क्रम में आज दिनांक 31.07.2025 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नेवादा नहर के पास थाना संग्रामगढ़ पुलिस से हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस हिरासत में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा मौके से 02 अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है। आपराधिक इतिहास-
01- अन्तर्जनपदीय अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ तूफानी पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया निवासी गौहरी थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0 74/2021 धारा 147,149,323,325,336,504,506 भादवि थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज ।
02. मु0अ0सं0 201/2023 धारा 147,323,427,504,506 भादवि थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज ।
03. मु0अ0सं0 137/25, धारा 309(4), 311, 115(2), 351(3) बीएनएस थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रयागराज ।
घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
घायल अभियुक्त नीरज पासी उर्फ कुलदीप भारतीय पुत्र संतोष भारतीय निवासी मातादीन का पुरवा थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज ।
गिरफ्तार संजीव कुमार उर्फ तूफानी पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया निवासी गौहरी थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज।
गिरफ्तार अभिषेक सोनी उर्फ छोटे पुत्र अनिल सोनी निवासी फाफामऊ  साजन गली थाना फाफामऊ प्रयागराज ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थाना प्रभारी संग्रामगढ़ श्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया मय हमराह उ0नि0 सूबेदार राय, उ0नि0 प्रशान्त कटियार, म0उ0नि0 मीना वर्मा, उ0नि0 गुरदीप सिंह, का0 धनन्जय श्रीवास्तव, का0 रामनरेश जाट, का0 अजीत प्रताप सिंह, का0 केवल साहू, का0 वीरेन्द्र कुमार, का0 रामनिवासी यादव थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।