Home उत्तर प्रदेश शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गश्त के दौरान अर्रो पुलिया के पास से पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
SANGRAM GARH NEWS: थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को गुमराह करने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम अर्रो निवासी गोपाल पटेल उर्फ साक्षी गोपाल, पुत्र पारसनाथ पटेल, को उपनिरीक्षक विवेक यादव ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ नियमित गश्त के दौरान अर्रो पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त संबंधित मुकदमे में काफी समय से वांछित चल रहा था। थाना पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।