PRAYAGRAJ NEWS: उर्दू अदब और सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘बज़्म-ए-अहबाब’ की एक महत्वपूर्ण बैठक करेली सामाजिक कार्यकर्ता असरार नियाज़ी के आवास पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता बज़्म-ए-अहबाब के अध्यक्ष अमजद हुसैन ‘रावी’ ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शायर स्वर्गीय शाकिर हुसैन ‘तश्ना’ की स्मृति में आगामी 13 सितंबर 2026 को प्रयागराज में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय ‘तश्ना’ की साहित्यिक सेवाओं और उनकी यादों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए अदब, मोहब्बत और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। बैठक में उपस्थित शायरों एवं समाजसेवियों ने कार्यक्रम को सफल और गरिमापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुहैल अख़्तर, असरार नियाज़ी, बख्तियार यूसुफ एवं मोहम्मद शाहाब हन्फी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित शायर एवं कवि शिरकत करेंगे और अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वर्गीय शाकिर हुसैन ‘तश्ना’ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे बज़्म-ए-अहबाब ने साहित्य प्रेमियों, कवियों, शायरों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।







