Home उत्तर प्रदेश शरदकालीन गन्ना की करें बुवाई: अधिशासी उपाध्यक्ष रबिंद्र सिंह

शरदकालीन गन्ना की करें बुवाई: अधिशासी उपाध्यक्ष रबिंद्र सिंह

किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु विशुनपुरा उपाध्याय में किसान गोष्ठी

KUSHINAGAR NEWS: गन्ना किसानों को शरदकालीन बुवाई के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट–न्यू इंडिया शुगर मिल, हाटा कुशीनगर के द्वारा मंगलवार को  ग्राम विशनपुरा उपाध्याय, जौरा बाजार प्रथम तथा जोन–देवरिया सेकंड में संपन्न हुईं। अधिशासी उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और गन्ना उत्पादन में गुणवत्ता के साथ वृद्धि करना है। इसके लिए शरदकालीन गन्ना बुवाई अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। अतः सभी किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करें।उन्होंने आगे बताया कि फैक्ट्री किसानों को निम्नलिखित सुविधाएं अनुदान के रूप में उपलब्ध करा रही है। गन्ना के साथ सरसों की सह फसल बोने पर सरसों के बीज पर 50% अनुदान,गन्ना के साथ गेहूं की फसल बोने पर गेहूं के बीज पर 50% अनुदान,भूमि उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा पर 50% की छूट, बीज उपचार हेतु हेक्जास्टाफ फफूंदनाशक  पोटाश एवं सिंगल सुपर फास्फेट खाद, नीम केक, अमीडाक्लोरोपिड, हमला, नेटजेन आदि कीटनाशकों, डिस्क प्लाऊ, गन्ना बुवाई मशीन, गन्ना कटाई मशीन, छिलाई मशीन, छोटा ट्रैक्टर आदि कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री का उद्देश्य किसानों की लागत घटाना और उत्पादकता बढ़ाना है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर उपाध्याय पूर्व ग्राम प्रधान रमेश राय, महातम यादव, दीपक राय, उद्यमी संजय सिंह, वीरेंद्र राव, नथुनी उपाध्याय, केदार उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, रामबिलास उपाध्याय, निलेश उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, संजय राय, सचिन उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, शिवकुमार सिंह,गोवर्धन सिंह, रामाज्ञा सिंह, रामसेवक कुशवाहा, गुरुदत्त उपाध्याय, हरिनारायण कुशवाहा, ऋषिकेश उपाध्याय, समेत अनेक किसान व जोनल इंचार्ज राजेश मौर्य व कामदार दीपांकर यादव उपस्थित रहे। किसानों ने भी सुझाव साझा किए और फैक्ट्री प्रशासन से गन्ना भुगतान, पर्ची वितरण एवं समय से पेराई शुरू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।