Home उत्तर प्रदेश वीर हनुमान व कृष्ण राधिका का हुआ दिव्य हरियाली श्रृंगार , द्वार...

वीर हनुमान व कृष्ण राधिका का हुआ दिव्य हरियाली श्रृंगार , द्वार पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव

VARANASI NEWS: नाई बाग ट्रस्ट मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्री हनुमान व भगवान कृष्ण राधिका के श्रावणी श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर नाई समाज द्वारा शनिवार को अलौकिक हरियाली श्रृंगार किया गया । मंदिर के कपाट खुलते ही जयकारो से पूरा प्रांगड़ गूंज उठा और भक्तों का दर्शन हेतु काफी भीड़ थी । तत्पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया । वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री हंसराय विश्वकर्मा और कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे । दो जन प्रतिनिधियों  में विधिवत पूजा अर्चना की और प्रभु श्री हनुमान जी का और भगवान कृष्ण राधिका जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने क्षेत्र व समाज की सुख समृद्धि की खुश हाली की कामना की । मंदिर परिसर पर पहुंचने पर नाई बाग ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेश प्रसाद शर्मा , महामंत्री श्री सिद्ध नाथ शर्मा सहित ट्रस्ट के गढ़ मान सदस्यों द्वारा राज्य मंत्री श्री हंसराय विश्वकर्मा व कैंट विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव का अंग वस्त्र व मालार्पण कर स्वागत किया इस दौरान दोनों जन प्रतिनिधियों ने नाई समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी भावनाओं व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली ।
  समाज के लोगों ने इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिये दिल से आभार व्यक्त किया । ट्रस्ट की ओर से दर्शन पूजन कर भण्डारे का भी आयोजन किया गया था । नाई समाज में पहली बार महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा , नाई बाग ट्रस्ट को गौरवान्वित किया। नाई समाज की नारी शक्ति के समूह का अच्छी सहभागिता रही।
नई बाग ट्रस्ट भक्ति सेन बाग में कल हमारे हंसराज विश्वकर्मा मंत्री  क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी हमारे संस्था के संरक्षक महोदय श्री कैलाश प्रसाद शर्मा जी महामंत्री सिद्धनाथ शर्मा उप महामंत्री विनोद कुमार शर्मा उप महामंत्री श्याम नारायण शर्मा कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष रामकृष्ण प्रेमी मंत्री सुनील शर्मा सहायक मंत्री अज्जू शर्मा सहायक मंत्री किरण शर्मा संगठन मंत्री राजू शर्मा सूचना प्रौद्योगिकी एवं सोशल मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा मीडिया प्रभारी राजा शर्मा कानून मंत्री उदयनाथ शर्मा एवं सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे अध्यक्ष राजेश शर्मा उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शर्मा के उपस्थिति में सभी प्रोग्राम की व्यवस्था शुद्ध रूप से किया गया समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान नारी शक्ति का समाज को बोध कराया गया कंधे से कंधा मिलाकर नारी शक्ति को आगे लेकर चलने का आह्वान हमारे उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शर्मा ने मंच से सबको संबोधित किया ।