इंडियन प्रेस काउंसिल ने सीएचसी कुंडा में आयोजित किया रक्तदान शिविर, एसडीएम वाचस्पति सिंह ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ
PRATAPGARH NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को इंडियन प्रेस काउंसिल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम वाचस्पति सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद रक्त केंद्र राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय, संबद्ध डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ से कुसुमलता के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त संग्रह का कार्य शुरू किया। रक्तदान शिविर के दौरान कुसुमलता ने उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर में इंडियन प्रेस काउंसिल के संस्थापक वीसी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संरक्षक अजय मिश्रा, अनुराग मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा, खुशी मिश्रा, जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी संतोष गुप्ता सोनू, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विकास पांडेय, कांस्टेबल अमित यादव, नितीश यादव, हकीम खां, डॉ. मोहम्मद राहिल, शिव कुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी शिवशंकर मौर्य सहित कुल 18 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि एसडीएम वाचस्पति सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने इंडियन प्रेस काउंसिल द्वारा लगातार तीन वर्षों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इंडियन प्रेस काउंसिल के संस्थापक वीसी मिश्रा ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती है और आगे भी रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। इस अवसर पर दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीपी मौर्य, बीसीपीएम आशीष दुबे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद शुक्ला, मंडल मीडिया प्रभारी दिनेश पाल, सुजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रमोद आजाद, रामभुवाल पाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।







