Home उत्तर प्रदेश लालगंज में स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, छः बच्चे हुए घायल

लालगंज में स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, छः बच्चे हुए घायल

PRATAPGARH NEWS: छात्रों को घर लेकर जा रही किराये की मैजिक अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। हादसे में छः छात्र घायल हो गए। एक छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लालगंज स्थित शीतलमऊ माण्टेसरी स्कूल के छात्र छुट्टी के बाद सोमवार को घर जा रहे थे। इसी बीच लालगंज कोतवाली के लालूपुर ग्राम के समीप छात्रों से भरी प्राइवेट मैजिक अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। हादसे में छः बच्चे घायल हो गए। मामूली रूप से चुटहिल तीन बच्चे घटनास्थल से घर चले गए। जिससे कि उनका नाम नहीं पता चल सका है। वही बारह वर्षीय हर्षित पाण्डेय निवासी राजापुरबिन्धन, ग्यारह वर्षीया अंशिका निवासी शुकुलपुर व बारह वर्षीय ओमप्रकाश निवासी डेरवा को लालगंज स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख हर्षित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आननफानन में अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अभिभावकों ने आपस में मिलकर आने जाने के लिए मैजिक बुक किया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।