Home उत्तर प्रदेश लालगंज में ब्रजदेव एथेनॉल में लगा रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया...

लालगंज में ब्रजदेव एथेनॉल में लगा रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया रक्तदान

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को ब्रजदेव एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड सेमारिहा लालगंज में एचआर हेड राजीव सिंह की अध्यक्षता में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 25 लोगों ने पंजीकरण कराया और 20 लोगों ने रक्तदान किया। प्रथम रक्तदान मैनेजिंग डायरेक्टर देवेश गिरी ने परिवार सहित किया और सभी कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। देवेश गिरी ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान के लिए निकाला गया थोड़ा सा समय किसी को जीवन दे सकता है।
रक्तदान करने वालों में अंशुमान दुबे, राम सूरज, राजेश पांडा, इंद्रपाल, महेश मौर्य, सत्यम दुबे, आदर्श गिरी, दिलीप मौर्य, रणविजय सिंह, अभिषेक कुमार, विपुल कुमार पांडेय, मोहित सिंह, लव कुमार, सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे। रक्तदान कराने वाली मेडिकल टीम में माला सिंह, अमित पटेल, प्रदीप राजभर, प्रवेश राजभर और मनीष यादव रहे। इस मौके पर कार्यालय के लोग मौजूद रहे।