PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक के ग्रामसभा सिया शिवदीन का पुरवा से लगभग तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बाघराय थाना पहुंच कर दिया शिकायती पत्र, पुराने रास्ते को खुलवाए जाने की उठाई माँग, वहीं मामला राजस्व विभाग का होंने के कारण थानाध्यक्ष बाघराय ने आये हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर भेजा घर और कहा कि आप राजस्व विभाग से सम्बंधित मामला है आप राजस्व विभाग में शिकायत करो जब पूरी राजस्व की टीम रहेंगी तब हम भी मौजूद रहेंगे वही ग्रामीणों का कहना हैं कि हम लोगो के बुजुर्ग भी इसी रास्ते से जाते थे वही ग्रामीणों ने कहा कि अब उमरी कोटिला निवासी वीरेन्द्र सिंह द्वारा जबरन रास्ता बंद कर दिया गया साथ ही ग्रामीणों के मुताबिक उमरी कोटिला निवासी वीरेन्द्र सिंह ने लगभग 1992 से संचालित रास्ते को एक सप्ताह पूर्व जेसीबी बुलाकर कर दिया नष्ट जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह से हो गया बाधित साथ ही उस रास्ते को तोड़कर लगा दिया गया धान और ग्रामीणों के मुताबिक उक्त रास्ते से पूरे ग्रामीणों का होता है आना जाना साथ ही वीरेन्द्र सिंह इस रास्ते को खोलने को नहीं है तैयार जबकि ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक जब ग्रामीणों ने रास्ता खोदने से किया मना तो उक्त ने ग्रामीणों को दी भद्दी भद्दी गालियां और बोला नहीं देंगे रास्ता वही देखा जाए तो पूरा मामला राजस्व विभाग से संबंधित हैं,वही मामला दो ग्राम सभा के बॉर्डर का हैं।







