PRAYAGRAJ NEWS: चक ज़ीरो रोड पर इमामबाड़ा डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन में यौमे सज्जाद पर जहां फैज़ान आब्दी ने सोज़ व मर्सिया पढ़ा तो अम्बेडकर नगर के अर्शी रिज़वी ने पेशख्वानी की। मौलाना आमिरुर रिज़वी ने मजलिस को खिताब किया।शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में शबीह ए ताबूत इमाम ज़ैनुल आबेदीन की ज़ियारत के साथ अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार अन्जुमन अब्बासिया दादूपुर अन्जुमन नक़विया दरियाबाद व अन्जुमन गुलज़ार ए क़ासमी ने नौहों व मातम की सदाएं बुलन्द की।अरशी रिज़वी अम्बेडकर नगर ने खुसूसी नौहा भी पढ़ा। अन्जुमन इमामिया चक के सदस्यों ने तेज़ धार की छूरीयों का मातम किया।शम्स नगर करैली में शहादत इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम पर सैय्यद वक़ार हुसैन के अज़ाखाने पर मजलिस आयोजित कि गई जिसमें फ़ैज़ जाफरी ने सोज़ख्वानी तो खतीब ए अहलेबैत रज़ा अब्बास जैदी ने शहादत का वर्णन किया। अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी ने नौहा व मातम का नज़राना पेश किया।शबीहे ताबूत की जियारत भी कराई गई।इस अवसर पर अहसन रज़ा,नय्यर आब्दी,अरशद नक़वी,सैय्यद मोहम्मद अस्करी,माशू अब्बास,साकिब अब्बास,अयान रज़ा,आरिफ रज़ा,सफी नक़वी समेत अन्य लोग शामिल रहे।वहीं मस्जिद बीबी खदीजा करैली में जूलूस निकाला गया अलम व ताबूत की जियारत के साथ अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।
बिसौना सादात में रविवार को होगा यौमे सज्जाद का बड़ा आयोजन
करैली थानांतर्गत बिसौना सादात में शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में रविवार को लगभग सुबहा १०:३० बजे से होगा यौमे सज्जाद का बड़ा आयोजन। शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में शुजा मिर्ज़ा सोजख्वानी करेंगे।पेशख्वानी डॉ नायाब बलियावी व इमरान सब्ज़वारी तथा एहतेशाम हुसैन की होगी। मौलाना ज़ीशान हैदर व मौलाना आमिरुर रिज़वी तकरीर करेंगे।मातमी कार्यक्रम में अन्जुमन ज़ीनतुल अज़ा अमहट सुल्तानपुर, अन्जुमन अब्बासिया दादूपुर, अन्जुमन अब्बासिया रानी मण्डी प्रयागराज, अन्जुमन हुसैनिया कदीम दरियाबाद, अन्जुमन शब्बीरिया रानी मण्डी व अन्जुमन मासूमिया करैली नौहा व मातम करते हुए पुरसा पेश करेंगी।आयोजक शाहिद अब्बास रिजवी ने उक्त सूचना देते हुए बताया कि अलम,ताबूत ज़ुलजनाह के साथ आबिद ए बीमार बिस्तर की शबीह भी जियारत को निकाली जाएगी। कार्यक्रम अन्जुमन ज़ुलफेक़ारिया इमामबाड़ा कंदीय बिसौना प्रयागराज की देख रेख में आयोजित किया जाएगा।









