PRAYAGRAJ NEWS: विश्व युद्ध से उपजे देश में आर्थिक संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी निर्देशों के समर्थन को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम उ प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी के नेत्तृत्व में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें उपस्थित सभी व्यापारियों ने युद्ध से देश में उपजे आर्थिक संकट को लेकर एक दूसरे के साथ चाय पर चर्चा की और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके निर्देशों का शत प्रतिशत अपने अपने व्यवहार में लाने की बात कही और संकल्प के साथ पूरे व्यापारी समाज से भी प्रधानमंत्री की इस मुहिम को आगे बढ़ाने व उनके साथ खड़े रहने को लेकर दृढ़ संकल्पित रहने की बात कही। इस दौरान बैठक में उपस्थित भाजपा नेता सुशील महराज ने कहा कि वास्तव में इस समय भारत ही नहीं अपितु पूरा विश्व इस युद्ध से उपजे इस संकट से घिरा हुआ है जिसके कारण आज जो स्थिति बनी हुई है उसे देखते हुए हम सबको बिना किसी राजनीति के प्रधानमंत्री जी की बात का पूरी तरह से समर्थन करना चाहिए जिससे देश संकटों से निकल सके। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला नेता महिमा पटेल ने भी देश के प्रधानमंत्री जी की बातों का पूरा समर्थन करने की बात करते हुए सभी महिलाओं से भी निवेदन किया कि इस दौर में वह भी प्रधानमंत्री जी के साथ पूरी तरह से खड़ी रहे। जिससे हमारा देश आर्थिक संकटों से बाहर आ सक जिससे हमारे देशवासियों को किसी प्रकार के संकट में न फंसना पड़े। अंत में उ प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और ऐसे समय में प्रधानमंत्री जी से अपनी सुरक्षा को कम न करने की सभी व्यापारियों की तरफ से अपील की । उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ हमें आपकी सुरक्षा की भी चिंता रहती है इसलिए गृह मंत्रालय से निवेदन है कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ना घटाएं। बैठक में प्रमुखता से रामनरेश विश्वकर्मा, नवल द्विवेदी, सोनू सोनी, विजय गुप्ता, राहुल केसरवानी, उज्ज्वल, आयुष केसरवानी, आदित्य सोनी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।







