FATEHPUR NEWS: मौर्य समाज के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हुए हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा उनके समर्थन में उतरकर न्याय के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। बताते चलें कि शुक्रवार को अखिल भारतीय मौर्य महासभा के साथ ही मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति एवं मौर्य बंधुत्व क्लब आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने मौर्य समाज के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनके ऊपर हमला करने वालों पर कार्यवाही के साथ ही उनकी सुरक्षा के संबंध में जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि बहुजन समाज के मसीहा एवं पूर्व मंत्री जो कई पदों पर रहे हैं तथा पिछड़ों – दलितों के नेता हैं, उन पर आए दिन हो रही लगातार घटनाओं से मौर्य समाज उनके सुरक्षा के प्रति चिंता रखते हुए जेड प्लस सुरक्षा की मांग करते हैं। इस दौरान अखिल भारतीय मौर्य महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व एवं संगठन के प्रदेश महासचिव फूल सिंह मौर्य के निर्देशन में मौर्य समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।







