एसी कोटे में अच्छे अंक हासिल कर शशि लता सरोज बनीं प्रेरणा, क्षेत्र में खुशी की लहर
SANGRAMGARH NEWS: रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड के ग्राम सराय संग्राम सिंह की निवासी शशि लता सरोज, पत्नी अखिलेश कुमार सरोज, का उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा में हिंदी विषय (एससी कोटा) में अच्छे अंक प्राप्त कर रोल नंबर 415 में चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शशि लता सरोज ने बताया कि उन्होंने गृहिणी होने के बावजूद घर के सभी कार्यों की जिम्मेदारियां निभाते हुए मोबाइल के माध्यम से स्वाध्याय कर परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और समय के सदुपयोग से यह सफलता मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि शशि लता की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है, जो सीमित संसाधनों में भी लगन और परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।







