Home आस्था मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या में भाईयों की कलाई में बांधी...

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या में भाईयों की कलाई में बांधी राखी

PRATAPGARH NEWS: रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना से मिलकर राखी बंधवायी। विधायक मोना ने इन्हें रक्षा सूत्र सौपते हुए विकास तथा सुरक्षा के क्षेत्र में संकल्प के प्रति अनवरत सहयोग बनाए रखने को कहा। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना से राखी बंधवाई गयी। अधिवक्ताओं ने जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को बुकें व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। विधायक मोना से राखी बंधवाये जाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर एआईएमटी के निदेशक अम्बिका मिश्र, राघव मिश्र, नंदजा मिश्रा, सांसद प्रमोद तिवारी के निजी सचिव अरूण पाण्डेय, रोहित शुक्ला, भुवनेश्वर शुक्ला, नितिन मिश्र आदि मौजूद रहे।