PRAYAGRAJ NEWS: ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइंस प्रयागराज में मेधा अलंकरण समारोह पुरातन छात्रों को जो विगत दो वर्षों में अपनी प्रतिभा के बल पर चयनित हुए हैं, उन्हें प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने सम्मानित किया। नैनी निवासी अंकित कुमार सिंह का चयन सीजीएल में प्रिवेंटिव ऑफिसर (कस्टम इंस्पेक्टर) के पद पर हुआ है परंतु अंकित के बाहर होने पर उनके पिता डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष वैचारिक शिक्षक संघ) सम्मान प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम और सम्मान प्राप्त किया। डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चे के लगातार अच्छे परिणाम से मै और मेरा परिवार बेहद गौरांवित महसूस कर रहा है, बेटे की यह 15 वीं सरकारी नौकरी है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। शुभ कामना देने वाले में शिक्षक नेता दिनेश कुमार वर्मा, विनोद कुमार सिंह, अजीत सिंह, रितिका विश्वकर्मा, गोपेश पाल, रणजीत कुमार, भूपेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, दयाशंकर गुप्ता, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, आनंद कन्नौजिया, लालमणि पटेल, वेद प्रकाश पटेल,मनीष कुमार सिंह, सयाराम गुप्ता, ममता गुप्ता, अमित गुप्ता, विजय बहादुर शर्मा,अमर बहादुर सिंह, जय सिंह अधिवक्ता, रमा शंकर अधिवक्ता, मनोज कुमार द्विवेदी प्रबंधक,पार्षद रणधीर सिंह डब्बू भाई, हरेंद्र कुमार मौर्या, अंशुमान सिंह,जय शंकर पटेल सहित अन्य लोग थे।







