Home उत्तर प्रदेश मातृ दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रमों की धूम, प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मातृ दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रमों की धूम, प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल में मनाया गया समारोहपूर्वक मदर्स डे
PRATAPGARH NEWS: धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस पर समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक विभवभूषण शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 सौरभ मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम मंे विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मातृ शक्ति पर आधारित ज्ञानवर्धक नाटक का मंचन देख अभिवावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध देखा गया। वहीं छात्रा वामिका शुक्ला द्वारा मातृ शक्ति पर काव्यपाठ की भी भूरि भूरि सराहना हुई। छात्र छात्राओं ने झांकियों व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को चार चांद लगाया। आयोजन के तहत मातृ शक्तियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण में दिखा। विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने कहा कि मातृ शक्ति के वंदन से हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का बोध हुआ करता है। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों के कर्तव्य निर्वहन के लिए मातृ शक्ति से सदैव प्रेरणा मिला करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभ्रांशु सिंह व संचालन सोनी तिवारी ने किया। इस मौके पर महेन्द्र पाठक, योगेन्द्र शुक्ल, गरिमा मिश्रा, आन्द्रे डिसिल्वा, सुषमा यादव आदि रहे।