KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के जरहुआ गांव की एक महिला का आरोप है उसकी बेटी को मधुमक्खी काटने पर उलाहना दिया तो उसके पट्टीदारों ने मारपीट कर धमकी देने लगे,पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के जरहुआ गांव निवासी पूजा पत्नी संजय ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके चचिया ससुर के पाइप में मधुमक्खी का छाता लगा था, जिसकी वजह से उसकी आठ वर्षीय बेटी को काट लिया जिसके बाद उसने पट्टीदारों से शिकायत की तो तीन महिलाओं ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने सरवन की पत्नी, रवि की पत्नी व रवि की बेटी मीना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







