प्रबंधन व शिक्षकों ने दी बधाई, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
FATEHPUR NEWS: मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर, फतेहपुर का सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय ने एक बार फिर जनपद में अपनी मजबूत शैक्षणिक स्थिति को कायम रखा है। इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। परिणाम में अखिलेश विश्वकर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। हर्षित मिश्रा और दीप रतन ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अंश पटेल ने 91.40 प्रतिशत, विवेक साहू और उज्जवल अग्रहरि ने 89.60 प्रतिशत, मयंक सिंह राठौड़ ने 88.40 प्रतिशत, हर्षित यादव ने 88.20 प्रतिशत, दिव्यांशी और राजू साहू ने 88-88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। उपस्थित अभिभावकों, आगंतुकों और शिक्षक परिवार ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. के. श्रीवास्तव ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन को देते हुए समस्त अध्यापक वर्ग को विशेष बधाई दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक मोहित सिंह चंदेल ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।







