Home आस्था मंदिरों में चढ़ावा चोरी के आरोपियों का हो ब्रेन मैपिंग टेस्ट:डॉ. अशोक...

मंदिरों में चढ़ावा चोरी के आरोपियों का हो ब्रेन मैपिंग टेस्ट:डॉ. अशोक हरिवंश

PRAYAGRAJ NEWS: राम मिलेंगे आश्रम, छत्तीसगढ़ के कथावाचक एवं प्रेरक ’’डॉ. अशोक हरिवंश’’ ने कहा कि मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामलों में प्रबंधन से जुड़े लोगों का ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराया जाना चाहिए ताकि दोषियों का पता चल सके। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मंदिर ट्रस्ट में मुस्लिमों को शामिल करने की बात कही गई थी। डॉ. हरिवंश ने कहा कि यदि मस्जिदों के चंदे की गणना और प्रबंधन में हिंदुओं को शामिल नहीं किया जा सकता, तो मंदिर ट्रस्टों को लेकर इस तरह की मांग उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान राजनीतिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से दिए जाते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके वक्तव्य में आक्रोश नहीं, बल्कि निजी राजनीतिक चिंता अधिक दिखाई देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो चुकी है और पार्टी को जनसरोकारों से जुड़कर अपने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।