Home उत्तर प्रदेश भारत विकास परिषद ने रक्तदान शिविर आयोजित कर संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश...

भारत विकास परिषद ने रक्तदान शिविर आयोजित कर संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती मनाई

जिला अस्पताल ब्लड बैंक में आठ लोगों ने किया रक्तदान, अतिथियों ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी द्वारा शाखा अध्यक्ष अमित सराया की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि श्री मुकेश जैन (राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री) तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, संजय मित्तल (कोषाध्यक्ष), नंद गोपाल (प्रांतीय महासचिव) एवं संजय अग्रवाल (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति में 27 जून को परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सूरज प्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ, जिसमें वीरेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, अजय कुमार, कु. इशी जैन, अतिशय जैन, अनु अग्रवाल, राघव एवं शांतनु ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की। रक्तदान शिविर का सफल संचालन संयोजक वीरेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नीतू लोया, हितेश शर्मा, पवन गर्ग, आलोक अग्रवाल, अनिल कुमार तिवारी, अशोक खंताल, नरेंद्र अग्रवाल एवं अरविंद मोदी ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव विनय जैन ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।