MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मड़िहान विधानसभा में अपर खजुरी स्थित डाक बंगला में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्य प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने परम श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि देश अटल जी के नेतृत्व में ही परमाणु सम्पन्न देश बना,परीक्षण के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने जब भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात कही तब अटल जी ने साफ शब्दों में कहा कि ये हमारे देश की सुरक्षा का मामला है हम किसी भी प्रतिबंध से डरने वाले नहीं है उनकी दूरदृष्टि द्वारा ही सड़को को सड़क से और नहरों को नहर से जोड़ने का काम किया है।पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है कि समय कैसा भी हो अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए कारगिल युद्ध का परिणाम उसी का एक उदाहरण है।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे ने किया। साथ में पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी,विद्या तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल,प्रदीप सोनकर,प्रीतम केसरवानी जी,विनोद पांडेय,शिव कुमार सिंह,द्वारिका साहू,बाबूराम गुप्ता,महेश वर्मा,शिवांशु सिंह,अजय अग्रहरि,मनमोहन वैश्वार,सुनील मोदनवाल,चिंटू गुप्ता,रवि टंडन,मोनू उपाध्याय,आशीष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।







