Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिला कार्य योजना बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति

भाजपा जिला कार्य योजना बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति

JHANSI NEWS:  भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी की जिला कार्य योजना बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में संगठन द्वारा वर्तमान में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ झांसी जिला प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 17 जून को मऊरानीपुर स्थित श्रीजी पैलेस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा 19 जून को दीनदयाल सभागार में प्राकृतिक खेती विषयक किसान सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल एवं चंचल कंठरिया, जिला मंत्री यज्ञेश यादव, यशोदा कुशवाहा, अजय राय, कृष्ण चंद्र तिवारी, देवेंद्र कंसाना (चेयरमैन समथर), दीपक त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, ध्रुव सिंह परमार, पवन बुलकिया, मुकेश पटेल, पुष्पेंद्र दुबे, मोहित तिवारी, प्रगति आर्य, राजपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अनिल राज ने किया।