Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक...

भाजपा जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मगंलवार  को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं बतौर मुख्य अतिथि लाल बहादुर सरोज रहे । बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मंडल स्तर पर कार्यसमिति के सत्यापन तथा सभी मंडलों में प्रवास योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई । जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है तथा प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने प्रवास क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है । कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष एवं अभियान सह संयोजक चंद्रांशु गोयल ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री पि0 मोर्चा संजय भाई पटेल, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, चिंतामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री अनिल कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार कोल, विजय सिंह पटेल, संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह, पूनम चौरसिया, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, रायचंद दूबे, सह कोषाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, के साथ मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल कार्यक्रम संयोजकगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी शुभम जायसवाल ने दिया ।