MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पार्टी द्वारा आगामी मण्डल एवं शक्ति केन्द्रों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए योजना तैयार की गई। कार्यक्रम के अंत में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के उपरांत जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक डॉ. सी.एल. बिन्द ने सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता का श्रेय जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के सफल नेतृत्व को दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण सिंह, गौरव ऊमर, उदयभान तिवारी, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिला मंत्री संध्या पटेल, अनिल सिंह, वीरेन्द्र कुमार कोल, वीरेन्द्र प्रताप यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया आनन्द मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।







