MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व मंचासीन अतिथियों ने चार साहिबजादे के चित्र पर पुष्पार्चन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी मंचासीन अतिथियों तथा सिख समाज के बंधुओं व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस” को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया। 09 जनवरी, 2022 को गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा किया कि 26 दिसम्बर को दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों, साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा जोरावर सिंह, उम्र लगभग 09 वर्ष और बाबा फतेह सिंह, उम्र लगभग 06 वर्ष सिख इतिहास के अमर बाल-शहीद हैं। उनका बलिदान धर्म, साहस और सत्य के प्रति अडिग आस्था का अद्वितीय उदाहरण है। वे दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर को 2019 में मोदी सरकार ने खोलकर सिख श्रद्धालुओं के लिए सहज, वीज़ा-मुक्त मार्ग उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम का संयोजक एवं संचालन जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने किया। साथ कार्यक्रम में जिला सह संयोजक जसविंदर सिंह सरना गोल्डी एवं सनी सिंह सरदार रहे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, नितिन विश्वकर्मा, संतोष कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, जिलाध्यक्ष ST मोर्चा राजन वर्मा, सूर्या दूबे, सुनीता शर्मा, सिखा अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, धर्मपाल सिंह, जगजीत सिंह डंग, जगमीत सिंह खुराना, दर्शन सिंह ग्रेवाल, हरदीप सिंह खुराना, जसवंत सिंह के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।







