Home उत्तर प्रदेश बी०पी०एम०यू० प्रतापगढ़ से बाबू अमित मिश्रा को विजलेंस टीम ने 50,000 हजार...

बी०पी०एम०यू० प्रतापगढ़ से बाबू अमित मिश्रा को विजलेंस टीम ने 50,000 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

PRAYAGRAJ NEWS: प्रतापगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघराय कार्यालय बी०पी०एम०यू० प्रतापगढ़ से बाबू अमित मिश्रा को विजलेंस टीम ने पचास हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता द्वारा 6 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर, प्रयागराज के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत पत्र दिया था कि बाघराय से सम्बद्ध पी०एच०सी० हरदो पट्टी में स्वीपर के पद के लिए मुझसे पचास हजार की मांग की जा रही है। उसने 1अप्रैल को प्रार्थना पत्र बाबू अमित मिश्रा द्वारा इस पद हेतु डेढ़ लाख रुपए की मांग गई यह आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा अमित ने डेढ़ लाख की डिमांड की कहा पैसे देदो मैं भर्ती करा दूंगा  जिसके लिए आपको पहले 50,000/- एडवांस देना पड़ेगा।  बाकी पैसा एक सप्ताह में अन्दर देना होगा। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजलेंस टीम को दी। निरीक्षक नन्हे राम सरोज के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ गोपनीयता जांच किया मौके पर पचास हजार रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।