PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को थाना करैली क्षेत्र के इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार तीन हमलावरों ने इरफान नमक युवक को गोली मारी और फरार हो गए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और जख्मी इरफान को पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इरफान की उम्र 45 साल है। उसके पिता का नाम लाला मोहम्मद बताया जा रहा है। इरफान बिस्मिल्लाह चौराहा मक्का मस्जिद के पास का रहने वाला है। बताते हैं कि इरफान घर के पास पैदल जा रहा था तभी तीन हमलावरों ने उसे रोका और गोली मारकर भाग निकले। घटना की खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। इरफान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावरों के बारे में पूछताछ की जा रही है। करेली पुलिस और एसओजी ने पूछताछ शुरू की पुराने शहर के करेली इलाके में सरेआम हत्या की जांच को करेली पुलिस के साथ एसओजी पहुंची है। एसओजी ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। करेली पुलिस इरफान के घरवालों का बयान लिया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का मुआयना किया। सूत्रों के अनुसार भी अभी तहरीर नहीं दी गई है। एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि एक और विवाद पता चला है जो किसी की शादी लगाने को लेकर है। घरवालों से बातचीत की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।







