Home उत्तर प्रदेश बारा थाना परिसर में नवरात्रि व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की...

बारा थाना परिसर में नवरात्रि व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

PRAYAGRAJ NEWS: आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को बारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने किया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और दुर्गा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार सामूहिक एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक हैं। आयोजक समितियों से अपील की गई कि पंडालों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जाएं। भीड़भाड़ की स्थिति में सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त कुंजलता ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रशासन और पुलिस हर स्तर पर जनता के साथ है। सभी धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पिपराव प्रधान ओमप्रकाश मिश्रा, बारा प्रधान संतोष जायसवाल, चामू प्रधान बृजेश बिंद, असरवाई प्रधान पितांबर लाल बिंद, मनोज जायसवाल, अरुण कुमार, सुनील कुमार, गाने प्रधान बैजनाथ आदिवासी समेत क्षेत्र के अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नवरात्रि और दशहरा के दौरान क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। त्योहार के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर चैराहे और पंडालों के पास पुलिस बल तैनात रहेगा।