VARANASI NEWS: फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा आज रविवार को यहां पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधा काशी विश्वनाथ मंदिर गए। जहां विधि-विधान से बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। कार से उतरते ही उन्हें देखने के लिए फैन्स का भीड़ जुट गई। लोगों में फोटो खींचने और रील्स बनाने की होड़ सी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने सभी को किनारे हटाया।बड़े पर्दे यानी फिल्मों में उम्दा अभिनय करने के लिए आशुतोष राणा जाने जाते हैं। काशी में उन्हें देखकर फैंस बहुत खुश नजर आए। विश्वनाथ धाम के पास पहुंचते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। आशुतोष राणा की वीडियो बना रहे लोगों को मना किया गया लेकिन वे नहीं माने।







