KUSHINAGAR NEWS: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी चौराहे के समीप शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने बाइक चला रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले के बाद बाइक सवार खून से लथपथ होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा। घायल व्यक्ति की पहचान तरयासुजान क्षेत्र के मेहंदिया गांव निवासी अब्दुल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को CHC दुदही भिजवाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।







