Home उत्तर प्रदेश बाइक सवार उचक्कों ने पार किया बैग, तीन के विरुद्ध केस

बाइक सवार उचक्कों ने पार किया बैग, तीन के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर टेगाई गांव निवासी शत्रुघ्न पुत्र बच्चा लाल ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 24 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहा था, जैसे ही वह कोर्ररो रोड़ के पास पहुंचा तभी बैग बाइक में रखकर दुकान में सामान लेने चला गया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आए और उसका बैग पार कर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में दस हजार पांच सौ रुपए व एक मोबाइल था । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।