Home उत्तर प्रदेश बम के साथ धराए आरोपी, गए जेल

बम के साथ धराए आरोपी, गए जेल

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली पुलिस ने एसपी दीपक भूकर के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर कोतवाली पुलिस ने आठ देशी बम के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कूट रचित नम्बर प्लेट के साथ डीसीएम भी बरामद करने में सफलता ली है। लालगंज कोतवाली के दरोगा रामनरेश तथा बनवारी लाल फोर्स के साथ गस्त पर निकले थे। कोतवाली के नहर मार्ग स्थित जंगली बीर बाबा के समीप पुलिस को देख दो संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हे दबोचा तब इनके पास से आठ देशी बम बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डीसीएम भी बरामद किया। डीसीएम पर आरोपियों द्वारा कूट रचित नम्बर प्लेट लगाया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात में मवेशियों की चोरी कर इन्हे बाहर बेचने की घटना अंजाम  देने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपी कोंहडौर थाना के गौरापट्टी निवासी सूरज गौतम पुत्र श्रीराम तथा कोंहडौर थाना के ही लवली मोती का पुरवा निवासी मुकेश कुमार सरोज पुत्र राजकुमार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कूट रचना का भी केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।