AMETHI NEWS: ज्येष्ठ के पाचवे बड़े मंगल के पावन अवसर पर अहोरवा भवानी मंदिर स्थित चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हजारी प्रसाद, गुरु प्रसाद, जमुना प्रसाद, उमा शंकर शर्मा, विनोद शर्मा, आनंद शर्मा, रुद्र किशोर, अजय शर्मा, राजेश यादव, राजेश शर्मा, संग्राम सिंह, बजरंग शर्मा, अम्बरीश कुमार, पंकज शर्मा, गुलाब शर्मा, घुटकुल, मनोराज, आदि ने विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा एवं श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला।







