Home उत्तर प्रदेश प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर सदभावना सभा आज, आयेंगे सांसद तनुज पुनिया

प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर सदभावना सभा आज, आयेंगे सांसद तनुज पुनिया

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता व सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व बेला पर आज बुधवार को नगर स्थित एनएन बहुगुणा पीजी कालेज में दिन में एक बजे सद्भावना सभा का आयोजन किया गया है। सभा मे मुख्यअतिथि सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तनुज पुनिया आयेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना करेंगी। बुधवार को होने सदभावना सभा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सदभावना दिवस में प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर सोलह जुलाई से एक माह तक क्षेत्र में वृहद पौधरोपण अभियान तथा सौ दिनों के लिए सेवा संकल्प की भी शुरूआत की जाएगी। वहीं सदभावना दिवस को लेकर लालगंज नगर में मंगलवार से ही प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, केडी मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ला, दृगपाल यादव, डॉ0 अमिताभ शुक्ला आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर मशक्कत करते दिखे। लालगंज के साथ रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र मे प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर बडे-बडे कटआउटस भी लोगों को आकर्षित करते देखे जा रहे हैं।