PRATAPGARH NEWS: प्रभारी मंत्री के रूप में जनपद में प्रथम आगमन पर मयंकेश्वर शरण सिंह का जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के नेतृत्व में गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया।प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी जनपद अमेठी के तिलोई विधान सभा से विधायक व प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य शिक्षा,परिवार नियोजन मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को जनपद का प्रभारी मंत्री नामित किया है।गुरुवार को प्रभारी मंत्री का प्रथम जनपद आगमन पर जनसत्ता दल के पदाधिकारियों ने निरीक्षण गृह पहुंच कर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर बाबागंज विधायक व प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के अलावा जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा,राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल,रोहित सिंह के अलावा कई ब्लाक प्रमुख,चेयरमैन,पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।







