Home उत्तर प्रदेश प्रदेश नेता अनुज ऊमरवैश्य के नेतृत्व में छात्रों के हित में प्रधानमंत्री...

प्रदेश नेता अनुज ऊमरवैश्य के नेतृत्व में छात्रों के हित में प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नसत्ता दल लोकतांत्रिक (युवा), मिर्जापुर के प्रदेश नेता अनुज ऊमरवैश्य के नेतृत्व में देश में निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा छात्रों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी  के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि देश की सभी प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, पेपर लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी एवं स्थायी परीक्षा सुधार लागू किए जाएं। साथ ही परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित कर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का विश्वास बहाल करने की मांग भी की गई। प्रदेश नेता अनुज ऊमरवैश्य ने कहा कि देश का युवा ही राष्ट्र का भविष्य है। छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर नगर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष कमाल अहमद उर्फ जोजो, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष टंडन, नगर अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष शुभम शुक्ला सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।