JHANSI NEWS: गीता मेमोरियल हॉस्पिटल में स्व0 गीता श्रीवास्तव जी की 14वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गो सेवा आयोग द्वारा शिविर का शुभारंभ हुआ. शिविर में करीब 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.इस दौरान शिविर में गीता मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पवन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, नरेंद्र चतुर्वेदी, एवं गीता मेमोरियल हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ मौजूद रहा







