MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के मीरजापुर आगमन पर 17 अगस्त को सुबह 9 बजे नारघाट से फतहां घाट तक नौका यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा पताकाओं से सजी नौकाओं पर कजरी लोकगीत, लोकगायन और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नौका यात्रा के पश्चात् 11 बजे महावीर पार्क में पारंपरिक कुश्ती एवं व्यायाम कौशल का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय एवं क्षेत्रीय पहलवान अपनी कुश्ती तथा व्यायाम संबंधित प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य निषाद समाज की जल संस्कृति और भारत की प्राचीन कुश्ती ,दंगल व्यायाम संबंधित खेल परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ना है। उक्त आयोजन के माध्यम से मीरजापुर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की नई राह तलाशने का प्रयास किया जाएगा।







