Home उत्तर प्रदेश नाबालिग छात्रा को फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग छात्रा को फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

FATEHPUR NEWS: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। प्रार्थना पत्र के अनुसार बैगांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि बीती 1 सितंबर को क्षेत्र का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। पीड़ित पिता के अनुसार वह शहर से बाहर रहकर मजदूरी करता है। घटना की जानकारी पत्नी से मिलने के बाद वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और नाबालिग बेटी को सकुशल बरामद कराने की मांग की। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।